फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू गणित विभागम में छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार

एएमयू गणित विभागम में छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार

Mon, 26 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
एएमयू गणित विभागम में छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गणित विभाग में बीएससी प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के बहुत से छात्रों ने सत्रीय परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है। इससे विश्वविद्यालय की परेशानी बढ़ने की आशंका है। चेयरमैन ने इसको लेकर सोमवार को शिक्षकों की बैठक बुलाई है।


रविवार को गणित विभाग में सत्रीय परीक्षा निर्धारित थी। बीएससी प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के बहुत से छात्रों ने परीक्षा में बैठने से इंकार कर दिया। छात्रों की नाराजगी का कारण परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन है। पहले 10 नंबर का असाइनमेंट होता था, जो इस साल नहीं हो रहा है। अन्य कई कारण भी छात्र गिना रहे थे। परीक्षा बहिष्कार की सूचना के बाद शिक्षक एवं प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. एम इमदाद खान ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के छात्र कम छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान विभागीय स्तर पर संभव नहीं है। कल इस संबंध में बैठक होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed