{"_id":"5bdb6cc6bdec2269aa2a1b74","slug":"121541106886-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस व विजडम स्कूल के बीच होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस व विजडम स्कूल के बीच होगा फाइनल
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
लाला अमरनाथ मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल डीपीएस व विजडम पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा।
गुरुवार को आईआईएमटी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का सेमीफाइनल में राधा इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीपीएस के गेंदबाजों ने फैसला गलत साबित कर दिया। राधा इंटरनेशनल की पूरी टीम 74 रन पर सिमट गई।
प्रशांत ने 17 व हरेंद्र ने 9 रन का योगदान दिया। आशीष चौधरी ने पांच व अजीत चौधरी ने तीन विकेट चटकाए। डीपीएस ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। आशीष को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में विजडम स्कूल ने शांति निकेतन स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। कुलदीप शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। खिलाड़ियों से आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार ने परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर हिमांशु रावत, सचिव गौरव कुमार, शैलेश चौधरी, आकाश पंडित, आदित्य, शिवम, मुबारक, गोविंद, विपिन कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।