फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहर में वायरल का जबरदस्त प्रकोप, पैकेज,

शहर में वायरल का जबरदस्त प्रकोप, पैकेज,

Sun, 16 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में वायरल का जबरदस्त प्रकोप, पैकेज,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर में वायरल का जबरदस्त प्रकोप हो गया है। शहर के घुड़ियाबाग स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राएं बुरी तरह बुखार की चपेट में आ गई हैं। 50 छात्राओं ब्लड सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान वायरल की चपेट में आ गई हैं।

महिला अस्पताल की ही वरिष्ठ डॉ. नाहिद की बेटी सहित कई सरकारी अस्पतालों के डाक्टर तक बुखार की चपेट में हैं। अस्पतालों की ओपीडी में भी वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। निजी क्लीनिकों पर भी वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


14 सितंबर की रात को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिला मलेरिया अधिकारी को सूचना दी कि विद्यालय की कुछ छात्राएं बुखार से पीड़ित हैं। इसके बाद रात में ही एक टीम गठित की गई और वह विद्यालय गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने 50 छात्राओं के ब्लड सैंपल लिए हैं। इनमें से 7 छात्राओं को टायफायड, आठ को वायरल व अन्य को मामूली बुखार पाया गया। सभी को दवा दी गई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम विद्यालय में कैंप करने गई। विद्यालय में एंटी लार्वा छिड़काव किया गया। फोकल भी स्प्रे कराया गया।

कैंप में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. यास्मीन अनवर, डॉ. अतिया कौसर, एएमओ राजेश गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, वार्डन अर्चना, ऊषा, हेमलता, जितेंद्र वार्ष्णेय, मलेरिया निरीक्षक रेखा, एलटी देवेश, मदन, गोविंद आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर मलखान सिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्श दाता डॉ. यशपाल कहते हैं कि उनके यहां पर इस समय ओपीडी में वायरल और बुखार के मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते यह हुआ है।


सभी विद्यालयों की छात्राओं का होगा ब्लड टेस्ट
नगर क्षेत्र के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को वायरल बुखार होने के मामले को बीएसए ने गंभीरता से लिए हैं। मौसम गड़बड़ाने के कारण इस प्रकार की बीमारी अन्य छात्राओं को न हो, इसके लिए बीएसए ने सभी कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का ब्लड टेस्ट कराने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। अब एक-दो दिन के अंदर 13 ब्लॉकों के आवासीय विद्यालयों में चिकित्सकों की टीम जाकर ब्लड टेस्ट लेगी तथा दवाइयां वितरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed