फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में दलित आरक्षण के लिए राष्ट्रपति से मिलेंगे वाहिनी नेता

एएमयू में दलित आरक्षण के लिए राष्ट्रपति से मिलेंगे वाहिनी नेता

Sat, 07 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में दलित आरक्षण के लिए राष्ट्रपति से मिलेंगे वाहिनी नेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नील कमल मिश्रा ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एससी, एसटी एवं ओबीसी को आरक्षण का अधिकार दिलाने के लिए वे लोग जल्द ही राष्ट्रपति से मिलेंगे।

युुवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नेत्रभान सिंह के जनकपुरी स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लव जेहाद और मंदसौर बलात्कार कांड की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भृगुवंशी ने मध्य प्रदेश के शासन-प्रशासन को सख्त चेतावनी दी और कहा कि दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र दंड दिलाया जाए।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के डीजीपी ने हमें जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वाहिनी के कार्यकर्ता गौरवशाली अतीत का स्मरण दिलाकर हिंदू भाईयों को जागृत कर रहे हैं ताकि हिंदुस्तान को फिर से हिंदू राष्ट्र का गौरव दिलाया जा सके। दीपक अग्रवाल, नीशू पंडित, कौशल कुमार, अरविंद सैनी, विनोद सैनी, मौहर सिंह सैनी, रजनीश शर्मा, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र चौधरी, सुनील कुमार, राजा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed