फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लाइसेंस शिविर में मंडलायुक्त के सामने व्यापारियों का गूस्सा फूटा

लाइसेंस शिविर में मंडलायुक्त के सामने व्यापारियों का गूस्सा फूटा

Sat, 28 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
लाइसेंस शिविर में मंडलायुक्त के सामने व्यापारियों का गूस्सा फूटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के लाइसेंस शिविर में व्यापारियों का गुबार फूट पड़ा। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए कमिश्नर से शिकायत की। यही नहीं जिले में प्रयोगशाला न होने को उत्पीड़न की प्रमुख वजह ठहराते हुए प्रयोगशाला खुलवाने की मांग की।

शिविर का उद्घाटन करते हुए मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने अधिकारियाें को निर्देश जारी दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप व्यापारियों के खाद्य पदार्थ के लाइसेंस सहजता, सरलता और सुगमता के अनुरूप बनाएं व व्यापारियों को मानकों की जानकारी दें। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि जांच के लिए प्रयोगशाला न होने के कारण उपभोक्ता और व्यापारी दोनों का ही अहित होता है।
विज्ञापन


किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानस्वरूप बाबा ने भी विभागीय उत्पीड़न की शिकायत मंडलायुक्त से की। इस मौके पर हर माह शिविर के आयोजन का निर्णय हुआ। यही नहीं तय हुआ कि एफएसओ केवल निरीक्षण कर सकता है व धारा 32 के अनुसार नोटिस दे सकता है। जो भी कमी निरीक्षण के दौरान पायी जाएगी उसके सुधार के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा, न कि चालान काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि अगर कोई विभागीय अधिकारी या कर्मचारी अनावश्यक रूप से व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो मुख्य खाद्य निरीक्षक अधिकारी से संपर्क करें। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से परामर्श करके शीघ्र ही ऑनलाइन लाइसेंस के कैंप की व्यवस्था की जाएगी।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, राजकुमार गुप्ता, हाजी सुलेमान, हाजी फारूख, रौनक गुप्ता, कर्मेश वार्ष्णेय, भोलाशंकर, मुकेश, मास्टर ओमप्रकाश, अशोक परोपकारी, सुरेश चंद गुप्ता, अनिल सेंचुरी, मोहन सिंह, राजेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed