फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सीजन में पहली बार पारा 40 के पार

सीजन में पहली बार पारा 40 के पार

Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीजन में पहली बार पारा 40 के पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बुधवार को पहली बार इस सीजन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के बाद से ही गर्म हवाओं के थपेड़े राहगीरों के लिए समस्या बन रहे थे। गर्मी के चलते ही वायरल बुखार और डिहाईड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

तापमान की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के मुताबिक बुधवार को अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आमतौर पर यह तापमान मई महीने में रहता है, लेकिन इस बार गर्मी के तेवर शुरू से ही तल्ख नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही तेज चटख धूप थी। सुबह के बाद से ही गर्म हवाओं ने लू का रुख अख्तियार कर लिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम तक गर्म हवाओं का असर रहा। जानकारों का कहना है कि अगले दिनों में गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed