फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लाटरी से मिली राशन की दुकानें

लाटरी से मिली राशन की दुकानें

Tue, 06 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
लाटरी  से मिली राशन की दुकानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले के नगर निगम क्षेत्र में आठ और अतरौली, जलाली, पिलखना, बेसवां में चार दुकानें सोमवार को लाटरी सिस्टम से आवंटित हुई हैं। एक दर्जन दुकानों के लिए करीब सवा सौ आवेदन आए थे, जिनमें से करीब 40 फ ीसदी आवेदन खामियों के चलते निरस्त कर दिए गए थे। सबसे कम आवेदन सर सैयद नगर की दुकान के लिए आए, जबकि सबसे अधिक 18 आवेदन जलाली की दुकान के लिए आए थे।

पिछले दिनों शहर की आठ और देहात की करीब चार दुकानों के लिए पूर्ति विभाग ने आवेदन मांगे थे। इन दुकानों के लिए शासन से कुछ मानक तय किए थे। इसके बाद भी करीब सवा सौ लोगों ने इन दुकानों के लिए आवेदन किए थे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब तीन बजे से कलेक्ट्रेट के पुराने सभागार में एडीएम फ ाइनेंस बच्चू सिंह की अध्यक्षता में लाटरी सिस्टम से दुकानें आवंटित की गईं।

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि लाटरी सिस्टम से सराय मियां की दुकान जितेंद्र सिंह, शहंशहाबाद की दुकान टेक चंद्र, सर सैयद नगर की महेंद्र पाल, दोदपुर की फ रजान अली, सराय रहमान की शैलेंद्र कुमार, जमालपुर की सोनू कुमार, दुबे पड़ाव की खड़क सिंह, उस्मानापाड़ा की दुकान अनिल कुमार, अतरौली की दुकान प्रकाश द्वीप, बेसवां की दुकान सचिन कुमार, जलाली की दुकान विद्यादेवी और पिलखना की दुकान अमरीन को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed