फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रामघाट रोड नाले के अवरोध हटाने के आदेश

रामघाट रोड नाले के अवरोध हटाने के आदेश

Sun, 25 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रामघाट रोड नाले के अवरोध हटाने के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में केंद्रीय सड़क निधि से बन रहे अलीगढ़ गोंडा मार्ग की बनते ही उखड़ रही सड़क का मुद्दा छाया रहा। अध्यक्षता कर रहे सांसद सतीश गौतम ने डीएम से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा। डीएम ने इस मामले में कमेटी तैयार कर जांच कराने के निर्देश अफसरों को दिए।

विधायक बरौली ठा. दलवीर सिंह ने रामघाट रोड पर स्टेडियम के पास मंदिर बनाकर नाला अवरुद्ध करने के मामले को उठाते हुए कहा कि इस नाले के अवरुद्ध होने से शहर के एक चौथाई जल की निकासी नहीं हो पा रही है। जबकि हाईकोर्ट का आदेश है कि मार्गों को अवरुद्ध कर रहे नए धर्म अथवा अन्य निर्माणों को हटा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने नगर आयुक्त से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर विधायक खैर अनूप प्रधान एवं इगलास विधायक राजवीर दिलेर ने कहा कि गांवों में एलएंडटी कंपनी ने विद्युतीकरण कराया है, लेकिन कंपनी खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में ढिलाई बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर विधायक संजीव राजा एवं कोल विधायक अनिल पाराशर ने कंपनी को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री आम आदमी बीमा योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

यही नहीं सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्शन देने के बावजूद लाइन न खींचे जाने पर विद्युत अफसरों को कड़ी फटकार लगाई गई।

सांसद सतीश गौतम ने स्पष्ट कहा कि जनहितकारी योजनाओं में चयनित लाभार्थियों की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। यही नहीं विकास कार्यों की रेंडम जांच विधायकों से समय लेकर उनके साथ की जाए।


इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन का ऐप लांच किया गया। सांसद ने अनुपस्थित अफसरों के रवैए पर नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण लेने को कहा। इस मौके पर डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed