{"_id":"5a81fd324f1c1b0a7b8b6aa0","slug":"121518468402-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए की टीम ने दूध और गजक के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए की टीम ने दूध और गजक के नमूने भरे
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शिवरात्रि एवं होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग शुरू कर दी है। टीम ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दूध और गजक के नमूने लिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि क्वार्सी पर सतीश के यहां से दूध, क्वार्सी बाईपास पर दलवीर सिंह के यहां से दूध, दोदपुर स्थित नईम एवं सर सैयद नगर स्थित अनम शेरवानी की दुकान से दूध का नमूना लिया गया।
जबकि दोदपुर चौराहा पर ही इंडिया गजक भंडार के यहां से गजक का सैंपल भरा गया। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
कई अन्य स्थानों पर रंग, गुलाल समेत अन्य होली स्पेशल आइटमों की भी चेकिंग की गई। त्योहार के मद्देनजर अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।