{"_id":"5a3eb9664f1c1b74698c390c","slug":"121514060134-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच से कोई बात नहीं होगी: ईसाई समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच से कोई बात नहीं होगी: ईसाई समुदाय
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच से कोई बात नहीं होगी : ईसाई समुदाय
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
हिंदू जागरण मंच और मसीह समाज के बीच क्रिसमस को लेकर चल रही खटपट को रोकने के लिए एक अधिवक्ता के प्रयास विफल हो गए। अधिवक्ता ने मसीह समाज का प्रतिनिधि बनकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को चाय पर बुलाने की पेशकश की थी, लेकिन शनिवार रात को मसीह समाज के प्रबुद्ध लोगों ने ऐसी किसी चर्चा में शामिल होने से इंकार कर दिया।
गौर हो कि हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने हाल ही में बयान दिया था कि स्कूलों में क्रिसमस नहीं मनाए। इसके बाद से लगातार मंच के नेता चौतरफा आलोचना का शिकार हो रहे थे। इसी विवाद को निपटाने के लिए एक स्थानीय अधिवक्ता ने प्रयास किया था जो विफल हो गया।
मेलरोज बाईपास पर इंग्राहम स्कूल में शनिवार रात हुई प्रेसवार्ता में फादर एसटी गिल ने कहा कि उन्हें प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार पर पूरा विश्वास है। वह समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा कर सकती है। क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसीलिए किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने हिंदू जागरण मंच के किसी नेता से बात करने की कोई पेशकश नहीं की है। किसी से बात करने की कोई आवश्यकता भी नहीं है। इस वार्ता में फादर हैरिस युसूफ, फादर युसुफ दास, फादर जोनथन लाल, फादर अमित सैमुएल, फादर हाबिल ज्ञान, पास्टर डैनिस मसीह, फादर सनी, अर्पणा इ. जेकब, फादर विमल दयाल, पास्टर पवन मसीह, पास्टर याकूब बेजामिन, डैनिश मसीह, विमल दयाल, हैरिस युसुफ आदि मौजूद थे।