{"_id":"59b842c74f1c1bf37f8b66a4","slug":"121505247943-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पेशेवर वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइकें व पार्ट्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पेशेवर वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइकें व पार्ट्स बरामद
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पेशेवर वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइकें व पार्ट्स बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर में बाइक चोरी कर देहात में बेचने वाले गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चार बाइक व कई बाइकों के पार्ट्स बरामद किए हैं। पकड़े गए बाइक चोरों में से एक पेशेवर अपराधी है और इगलास से वांछित था।
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान क्वार्सी पुलिस ने गंदा नाला रामघाट रोड से अनिल कुमार निवासी भौरा गौरवा इगलास व प्रेमशंकर बघेल निवासी शेखपुर सटकना दादों को चोरी की दो बाइकों सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये दोनों शहर से बाइक चोरी करते हैं। इसके बाद महीपाल सिंह निवासी शेखपुर सटकना दादों व इसरार खां निवासी दादों को बेचते हैं। इन दोनों की कस्बा दादों में बाइक मिस्त्री की दुकान है।
विज्ञापन
यह अपनी दुकान पर चोरी की बाइक के पार्ट्स भी बेचते हैं। दोनों की निशानदेही पर दादों की दुकान से दो बाइक, एक बाइक का ढांचा, सात बाइकों के इंजन, तीन बाइकों के चेसिस, सात पेट्रोल टंकी और अन्य कलपुर्जे भारी मात्रा में बरामद किए।
दुकान चलाने वाले आरोपी भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़ा गया अनिल कुमार शातिर किस्म का अपराधी व वाहन चोर है। यह इगलास से गैंगेस्टर में वांछित था, जिसके ऊपर कई लूट के मुकदमे दर्ज हैं। बरामद वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर मिटाए गए हैं। इस कार्रवाई में सीओ तृतीय संजीव दीक्षित, इंस्पेक्टर क्वार्सी दीलीप सिंह की मुख्य भूमिका रही।