फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मोदी-योगी का पुतला फूंकने की चेतावनी

मोदी-योगी का पुतला फूंकने की चेतावनी

Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
मोदी-योगी का पुतला फूंकने की चेतावनी
मोदी-योगी का पुतला फूंकने की चेतावनी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

हिंदू युवा वाहिनी द्वारा एएमयू के बाब-ए-सैयद पर कुलपति का पुतला फूंके जाने से कैंपस की राजनीति गरमाने की आशंका है। एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने तो युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा कलेक्ट्रेट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की चेतावनी दी है।
एएमयू में रक्षाबंधन का अवकाश घोषित नहीं किये जाने से आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने रविवार का वीसी का बाब-ए-सैयद पर पुतला फूंका था। पहली बार ऐसा हुआ कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बाब-ए-सैयद पर पुतला फूंकने में कामयाब रहे। इसकी वजह से कैंपस की राजनीति गरमाने लगी है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा छाया हुआ है। छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि वीसी का पुतला दहन गंदी मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही 15 छुट्टियां खत्म कर दी। क्यों नहीं उनका पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा कि इन्हीं नफरत के पुजारियों की वजह से हिंदुस्तानी चीन एवं पाकिस्तान से लड़ने की बजाय आपस में लड़ते हैं। सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि हमने मोदी का पुतला दहन शुरू किया तो हिंदुस्तान में कहीं जगह नहीं बचेगी। वहीं निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि उन्होंने एसएसपी से बात की है। दो दिन के अंदर पुतला फूंकने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग कलेक्ट्रेट पर मोदी एवं योगी का पुतला दहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed