{"_id":"598382c04f1c1b98628b484c","slug":"121501790912-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथावाचक ने शादी के नाम पर किया शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथावाचक ने शादी के नाम पर किया शोषण
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथावाचक ने शादी के नाम पर किया युवती का शोषण
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
इगलास क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि कुछ साल पहले क्षेत्र के ही एक कथावाचक से उसकी नजदीकियां हो गईं। कथावाचक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। तभी से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी शादी की बात करती, वह टालमटोल कर देता। बाद में साफ मना कर दिया।
जब युवती ने शारीरिक शोषण की याद दिलाई तो उसे धमका दिया। एसएसपी के आदेश पर छह माह पूर्व मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई करने से पुलिस कतरा रही है। आरोप है कि पुलिस अब मुकदमे में समझौते का दबाव बना रही है। इसकी शिकायत गुरुवार को एसपी ग्रामीण से की गई है।