फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sports training will start today

आज से शुरू हो जाएगा खेल प्रशिक्षण शिविर

Mon, 12 Jun 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 12 Jun 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
sports training will start today
अलीगढ़। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से खेल प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। ऐसा दावा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने एक बार फिर किया है। अब तक प्रशिक्षण शुरू होने को लेकर कई बार दावे किए गए लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात ही रहा।
विज्ञापन


इस बार खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू होने का शुभ मूहुर्त नहीं बन पा रहा है। अमूमन अप्रैल में शुरू होने वाले शिविर जून महीने के 11 दिन निकलने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। शिविर न लगने से प्रशिक्षु खिलाड़ी परेशान हैं। प्रशिक्षु खिलाड़ी और उनके माता-पिता खेल प्रशिक्षण शिविर को लेकर बार-बार स्टेडियम आ रहे हैं, पर उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी का कहना है कि हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट, साइकिलिंग सहित सातों प्रशिक्षक स्टेडियम में ज्वाइन कर चुके हैं। सोमवार से प्रशिक्षकों की देख-रेख में अभ्यास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed