{"_id":"677d90ca6b4b9a836d06dca0","slug":"1200-mw-electricity-started-being-produced-from-thermal-project-kasimpur-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100870-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तापीय परियोजना कासिमपुर से 1200 मेगावाट बिजली का होने लगा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तापीय परियोजना कासिमपुर से 1200 मेगावाट बिजली का होने लगा उत्पादन
Wed, 08 Jan 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की सभी चारों इकाइयां फुल लोड पर आ गई हैं। लंबे समय से बंद सात नंबर इकाई भी शुरू हो गई है। चारों इकाइयों से 1200 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगा है।
250 मेगावाट क्षमता वाली आठ नंबर इकाई से 245 मेगावाट, और 250 मेगावाट वाली नौ नंबर इकाई से 242 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। 660 मेगावाट वाली दस नंबर इकाई से 614 मेगावाट जबकि 110 मेगावाट वाली सात नंबर इकाई से 99 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। इस तरह 1270 मेगावाट वाली चारों इकाइयों से 1200 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है।
तापीय परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि काफी दिनों से बंद सात नंबर की इकाई छह जनवरी को दोपहर बाद 3:45 बजे लोड पर आ गई। उससे 99 मेगावाट उत्पादन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
जाड़े में बिजली की कम मांग को देखते हुए दिसंबर माह में दो बार लखनऊ मुख्यालय से तापीय परियोजना की सभी इकाइयों में उत्पादन बंद कराया गया था। अब यहां की चारों यूनिटें पूरे लोड पर बिजली का उत्पादन करने लगी हैं।