{"_id":"5f3c241b8ebc3e3ca52adfad","slug":"120-corona-positive-in-aligarh-today-aligarh-news-ali241487238","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी कार्यालय के नौ लोग सहित 120 कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी कार्यालय के नौ लोग सहित 120 कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी कार्यालय के नौ अधिकारी कर्मचारी सहित रिकार्ड 120 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। संक्रमित 120 लोगों में 47 महिलाएं हैं। जनपद में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2816 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में मंगलवार को 120 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में आज भी भी नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी भी संक्रमितों में शामिल हैं। नूर मंजिल के सात और सुदामापुरी के छह लोग संक्रमित हैं। यूपीएचसी इंदिरा नगर, पक्की सराय घंटर चौक, महफूजनगर और फगोई के पांच-पांच लोग चपेट में आए हैं। वहीं अफजा अपार्टमेंट एवं इगलास के चार-चार लोग संक्रमित हुए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों का भी नमूना लिया जाएगा।
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दीनदयाल में बुजुर्ग की मौत
अलीगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने पर बुजुर्ग का कुछ रोज पहले दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि मृतक थाना बन्नादेवी क्षेत्र के प्रतिभा कॉलोनी का निवासी था। सांस लेने में दिक्कत होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था।