फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   120 Corona positive in aligarh today

जिलाधिकारी कार्यालय के नौ लोग सहित 120 कोरोना से संक्रमित

Wed, 19 Aug 2020 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
120 Corona positive in aligarh today
जिलाधिकारी कार्यालय के नौ अधिकारी कर्मचारी सहित रिकार्ड 120 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। संक्रमित 120 लोगों में 47 महिलाएं हैं। जनपद में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2816 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में मंगलवार को 120 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में आज भी भी नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी भी संक्रमितों में शामिल हैं। नूर मंजिल के सात और सुदामापुरी के छह लोग संक्रमित हैं। यूपीएचसी इंदिरा नगर, पक्की सराय घंटर चौक, महफूजनगर और फगोई के पांच-पांच लोग चपेट में आए हैं। वहीं अफजा अपार्टमेंट एवं इगलास के चार-चार लोग संक्रमित हुए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों का भी नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दीनदयाल में बुजुर्ग की मौत
अलीगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने पर बुजुर्ग का कुछ रोज पहले दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि मृतक थाना बन्नादेवी क्षेत्र के प्रतिभा कॉलोनी का निवासी था। सांस लेने में दिक्कत होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed