फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 tonnes of Sariya Lady Cantor recovered, three thieves caught

Aligarh News: 12 टन सरिया लदा कैंटर बरामद, तीन चोर दबोचे

Sun, 05 Nov 2023 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2023 01:33 AM IST
सार

तालानगरी की एलडीएस फैक्टरी के 12 टन लोहे की सरिया से लदा कैंटर मंगलवार 31 अक्तूबर की रात चोरी हो गया था। इस कैंटर स्वामी देवेंद्र सिंह निवासी कोंडर ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस टीम ने अलीगढ़ समेत एटा और हाथरस जनपद के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। पुलिस ने कैंटर, सरिया और घटना में प्रयुक्त मैक्स लोडर बरामद कर तीन लोगों को दबोच लिया।

विज्ञापन
12 tonnes of Sariya Lady Cantor recovered, three thieves caught
पुलिस द्वारा बरामद किया गया सरिया से लदा ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

तालानगरी से चार दिन पहले लोहे की सरिया से लदे कैंटर के चोरी होने की घटना का खुलासा हो गया है। कैंटर समेत सरिया व चोरी में प्रयुक्त हुए मैक्स लोडर वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड सहित छह आरोपी फरार हैं, तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि तालानगरी की एलडीएस फैक्टरी के 12 टन लोहे की सरिया से लदा कैंटर मंगलवार 31 अक्तूबर की रात चोरी हो गया था। इस कैंटर स्वामी देवेंद्र सिंह निवासी कोंडर ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस टीम ने अलीगढ़ समेत एटा और हाथरस जनपद के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। एक मैक्स लोडर संदिग्ध दिखा जो चोरी हुए कैंटर के साथ साथ चल रहा था।
विज्ञापन


मैक्स की जानकारी कर उसके चालक कमल पुत्र मान सिंह निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके आठ साथी और घटना में शामिल थे। योजनाबद्ध तरीके से पांच लोग मैक्स लेकर 30 अक्तूबर को तालानगरी आ गए। चार लोग माल बेचने व छिपाने के लिए हाथरस में ही ठहर गए। तालानगरी में सरिया लदे कैंटर पर चालक नहीं था। मास्टर चाभी से कैंटर को स्टार्ट कर सादाबाद मुरसान रोड पहुंच गए। जहां चारों साथियों ने सुनील नमक व्यक्ति के खाली प्लाट में सरिया टेंट के गद्दों से ढक कर छिपा दिया। खाली कैंटर को मुरसान में खाली मैदान में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर, सरिया और घटना में प्रयुक्त मैक्स लोडर बरामद कर तीन लोगों को दबोच लिया। जिसमें रॉकी पुत्र रामप्रकाश निवासी चाचपुर थाना चंदपा हाथरस, कमल पुत्र मानसिंह निवासी लगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट और सुनील पुत्र ओमप्रकाश निवासी लुहेटा खुर्द थाना मुरसान हाथरस को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


घटना का मास्टर माइंड सुमित पुत्र छोटे लाल निवासी भदेसी थाना गांधीपार्क, जयसिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी झींगुरा थाना चंदपा हाथरस, भूरा पुत्र अजुद्दीन निवासी रोहेरी थाना हाथरस गेट, सुनील पुत्र गुड्डू निवासी रोहेरी थाना हाथरस गेट, योगेश पुत्र बहादुर निवासी चाचपुर थाना चंदपा हाथरस और राहुल पुत्र ओमवीर निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस फरार हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रवि चन्द्रवाल, एसएसआई इशाक हुसैन, एसआई घनश्याम सिंह, एसआई महीपाल सिंह, हवलदार कप्तान सिंह, आरक्षी अभिषेक कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed