फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 more corona positive found in aligarh

अलीगढ़ः रीयल एस्टेेट काराेबारी परिवार के छह सदस्यों सहित 12 और कोरोना पॉजिटिव

Sat, 16 May 2020 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 May 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
12 more corona positive found in aligarh
demo pic - फोटो : PTI

महानगर में शुक्रवार देर रात फिर कोरोना बम फूटा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत शहर के रीयल एस्टेट कारोबारी परिवार के छह लोगों शहर में कुल 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज से सराफा कारोबारी परिवार को लेकर बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट जारी होते ही जिला प्रशासन और शहर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संक्रमित घोषित मरीजों को आइसोलेशन सेंटर भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई। देर रात सभी मरीजों को उनके घरों से ले जाने के लिए टीमें दौड़ लगा रही थीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तीन मौतों के बाद शुक्रवार सुबह लोगों में नई खबर को लेकर दहशत का माहौल था। मगर दिन भर रिपोर्ट जारी न होने के बाद लोगों ने राहत जरूर महसूस की थी, लेकिन रीयल स्टेेट काराेबारी परिवार की रिपोर्टों का बेसब्री से इंतजार था। देर रात जेएन मेडिकल कॉलेज ने 12 पॉजिटिव रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम वार रूम से जारी सूचना के अनुसार जो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं, उनमें सासनी गेट थाना क्षेत्र के एडीए कालोनी निवासी रीयल स्टेेट काराेबारी परिवारसे क्रमश: उनकी 60 वर्षीय पत्नी, 40 व 38 वर्षीय दोनों बेटे, 38 व 36 वर्षीय दोनों बेटों की पत्नियां व एक 11 साल का नाती संक्रमित घोषित हुआ है। 

इसके अलावा सासनी गेट थाना क्षेत्र के गंभीरपुरा के मृत हार्डवेयर सप्लायर की 48 वर्षीय पत्नी व 21 वर्षीय बेटी संक्रमित घोषित किए गए हैं।
एक 50 वर्षीय महिला दुर्गापुरी सासनी गेट से, एक 60 वर्षीय महिला तुर्कमान गेट कोतवाली से, एक 50 वर्षीय व्यक्ति मानिक चौक कोतवाली से और एक जयगंज सासनी गेट से युवक पॉजिटिव घोषित किए गए हैं।


जिले के लिए शुक्रवार देर रात फिर दुखद खबर आई है। दिन जाते जाते 12 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं, जिनमें अधिकांश मृत रीयल स्टेेट काराेबारी  और गंभीरपुरा के हार्डवेयर सप्लायर परिवार या उनके संपर्क के हैं। बाकी की हिस्ट्री खोजी जा रही है। लोगों से फिर अपील है कि घरों में रहें और सुरक्षित रहें। लॉकडाउन का पालन करें।
-चंद्रभूषण सिंह डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed