फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 crores will be spent on drainage of Aligarh city

Good News: शहर की जल निकासी पर लगेंगे 12 करोड़, दिल्ली की एजेंसी करेगी सर्वे, इसके बाद बनेगा मास्टर प्लान

Sun, 14 Jul 2024 10:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 10:24 AM IST
सार

नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से 21 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मिल गया है। इनमें 12 करोड़ रुपये महानगर में जल निकासी पर खर्च होंगे।

विज्ञापन
12 crores will be spent on drainage of Aligarh city
बारिश के बाद रावण टीला रोड पर भरे पानी में होकर गुजरता युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जलभराव से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले रामघाट रोड, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट में जल निकासी के लिए दिल्ली की एक एजेंसी से सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार पर जलनिकासी का मास्टर प्लान बनाया जाएगा। नगर निगम की इसकी कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है। 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से मास्टर प्लान बना कर शहर में लागू कराया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से 21 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मिल गया है। इनमें 12 करोड़ रुपये महानगर में जलनिकासी पर खर्च होंगे। नालों की सफाई में देरी होने के चलते शहर में जलभराव रहता है। थोड़ी सी बारिश में कई इलाकों में जलभराव हो जाता है। कई दिनों तक जलनिकासी नहीं हो पाती है। जलभराव के चलते सड़कें भी टूट रहीं हैं। इनमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। 

विज्ञापन

रामघाट रोड, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट इलाके की जलनिकासी के लिए दिल्ली की एक एजेंसी से सर्वे कराया जाएगा। आने वाले समय में जलभराव की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से 21 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मिला है। इस बजट में जल निकासी का मास्टर प्लान बनाया जाएगा। एजेंसी के सर्वे के बाद ड्रेनेज सिस्टम को विकसित किया जाएगा। इस पर 12 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।-प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं शहर के नाले

  • बड़े नाले 20
  • मझोले नाले 100
  • छोटे नाले 125


ये हैं जलभराव वाले बड़े इलाके
रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, विद्यानगर, दोदपुर रोड, केला नगर, रामबाग कॉलोनी, सर सैयद नगर, भुजपुरा, सुरेंद्र नगर, एडीए सासनीगेट, चंदनियां, आगरा रोड, कुंवर नगर कॉलोनी, जयगंज, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, शाहजमाल, रावणटीला आदि इलाके जलभराव से सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं।

30 साल बाद शुरू हुई नाले की सफाई
स्वर्णजयंती नगर स्थित गोविला गैस एजेंसी की सड़क पर जलनिकासी के लिए नाले की सफाई शुरू हो गई है। यह नाला रामघाट रोड के बड़े नाले से जुड़ता है। इस सड़क पर जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 30 साल से नाले की सफाई नहीं हुई है। इसलिए हर बारिश में यहां जलभराव होता है। अब नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाले का चैंबर खोलकर सफाई शुरू कर दी है, जिससे रास्ता एक तरफा हो गया है। चार पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed