{"_id":"5cd1f5cdbdec22072e6f712a","slug":"11557263821-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह को रोकने के लिए छात्राओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह को रोकने के लिए छात्राओं ने निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिला बाल संरक्षण इकाई महिला शक्ति केंद्र व महिला हेल्पलाइन 181 की ओर से बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चलाया गया।
सोमवार को जहां सभी टीमों ने टीआर गर्ल्स इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। वहीं अक्षय तृतीय पर सभी टीमों के द्वारा मडराक स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई।
छात्राओं ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के बारे में लोगों को जागरूक किया। इसके साथ-साथ नौरंगाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी स्वास्थ्य कर्मियों को बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी हितेश कुमारी, विधि बाल संरक्षण अधिकारी रेशमा आयूब, महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी वर्षा रानी, जिला समन्वयक नीतू सारस्वत, जिला समन्वयक वंदना शर्मा, महिला हेल्पलाइन 181 की सीमा अब्बास, नरगिस, सीमा तथा चाइल्ड लाइन की टीम का विशेष सहयोग रहा।