{"_id":"5ca517a7bdec221402335b49","slug":"11554323367-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों के तबादले निरस्त होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों के तबादले निरस्त होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर सफाई मजदूर संघ के दखल के बाद नगर निगम सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। अब जो सफाई कर्मचारी जहां पर है, वहीं पर कार्य करेगा।
नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि इस संबंध में एक बैठक विमल प्रेम की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त अजय दीप सिंह व जिलाधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी। जिसके बाद भरोसा दिलाया गया कि सफाई कर्मचारियों का आउटर क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता के चलते तबादला नहीं होगा। अगर आउटर क्षेत्रों में जरूरत है तो आचार संहिता खत्म होने के बाद नए सिरे से कर्मचारियों की भर्ती कराई जाएगी।
नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को स्थानांतरण रोकने के लिए कहा गया है। इससे पूर्व शहर विधायक संजीव राजा ने भी नगर आयुक्त से यथा स्थिति बनाए रखने के लिए कहा था। बैठक में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बिल्लू चौहान, श्रमिक नेता आनंद शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष बबलू कमल, प्रशांत त्यागी, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम केला, लाखन सिंह, अनिल राज, शशि देवी, नन्नू देवी, कुंती देवी, मीना देवी, कुसुम देवी, अरुण चौहान, मिंटू स्वरूप, लोकेश चौहान, राज कुमार सिंह, सुबीन ठेकेदार, सुनीता, दीपक भंडारी आदि मौजूद थे।