फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपा की बूथ कमेटी मजबूत करें: प्रदीप

सपा की बूथ कमेटी मजबूत करें: प्रदीप

Mon, 11 Feb 2019 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
सपा की बूथ कमेटी मजबूत करें: प्रदीप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

सपा की लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी के अंत तक बूथ कमेटियों को मजबूत करने, उनको गठित करने, जिम्मेदारी तय करने को कहा है। वह रविवार को पार्टी कार्यालय में सभी नेताओं, पूर्व विधायकों, फ्रंटल के अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। शनिवार रात अलीगढ़ आए प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने रात्रि प्रवास किया।

वह रामघाट रोड स्थित आभा रीजेंसी होटल में ठहरे थे। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पूर्व नगर विधायक जफर आलम, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज, पूर्व नगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक सहित सभी प्रमुख नेताओं से उन्होंने बात की। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन को मजबूत करने, गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकने को कहा।
विज्ञापन


बूथ कमेटियों की समीक्षा पार्टी के क्वार्सी कार्यालय पर हुई। यहां पर कुछ कमेटियों के गठन अब तक पूरे नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। शाम को वह गाजियाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed