फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज

11 भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 07 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
11 भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में सपा नेता शान मियां समेत 11 भूमाफिया के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज करा दी गई हैं। डीएम के आदेश पर एसडीएम कोल ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पिछले दिनों गांव धौरामाफी में मरघट की जमीन के खसरा संख्या 535 के रकबा 1270 वर्ग मीटर की लगभग 120 वर्ग मीटर जगह पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराने के मामले में सपा नेता शान मियां पुत्र गुलजार अहमद निवासी जोहराबाग व साबिर राही पुत्र बुलाकी खां एकता नगर सिविल लाइन तथा इसी गांव में खसरा संख्या दो के 3460 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग कराने समेत अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज करायी गई।
विज्ञापन



इनमें भूमाफिया मोनोबर हसन पुत्र सदऊल हसन निवासी फिरदौस नगर बरौला, मेहरबानो पत्नी बुशनूर खां निवासी जोहराबाग, यासमीन जैदी पत्नी खलीक राजा निवासी जोहराबाग, मो.ओवेश अहमद पुत्र मूसा कादिर निवासी धौर्रामाफी, मो.इब्राहीम खां पुत्र अब्दुल अजीज निवासी धौर्रामाफी, खदोजा पत्नी प्रो.एम सउद आलम धौर्रा माफी, खालिक अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी धौर्रामाफी, मुसाहिद पुत्र गुलजार निवासी धौरा माफी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में ऐलमपुर में सरकारी ऊसर की जमीन बेचने के आरोप में खजान पुत्र रामस्वरूप निवासी ऐलमपुर के विरुद्घ एफआईआर दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed