फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दो महीने से वेतन को तरस रहे हैं सहायक अध्यापक

दो महीने से वेतन को तरस रहे हैं सहायक अध्यापक

Sat, 04 Aug 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
दो महीने से वेतन को तरस रहे हैं सहायक अध्यापक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक पिछले तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे हैं। अभी तक समस्या का निदान न होने के कारण सभी शिक्षकों ने शुक्रवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपा और वेतन जारी करने की मांग की। यहां बीएसए ने जल्द से जल्द वेतन जारी करने का आश्वासन सभी शिक्षकों को दिया है।

बता दें कि प्रदेश में तीन मई को 12460 सहायक अध्यापकों भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। जिले में इस भर्ती के अंतर्गत 82 शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में तैनाती ले ली। इनमें से अधिकतर एकल विद्यालय में भेजे गए हैं। लेकिन तब से लेकर आज तक इनका वेतन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वेतन जारी होना तो दूर विभागीय लेटलतीफी इतने में देखी जा सकती है कि इनके प्रपत्रों के आनलाइन सत्यापन के लिए आख्या तक जारी नहीं की गई। अब सभी शिक्षक अपने खर्चे चलाने को मजबूर हैं। इस संबंध में सभी शिक्षक एकत्रित होकर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को ज्ञापन सौंपकर प्रपत्रों के सत्यापन के बाद वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि शासनादेश के अनुपालन में कासगंज, कुशीनगर, फैजाबाद आदि जिलों में दो सत्यापन के बाद वेतन निर्गत कर दिया गया है। इस पर बीएसए ने कहा कि फर्जी शिक्षकों की जांच के चलते लेटलतीफी हुई है, लेकिन वहीं उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द वेतन निर्गत हो जाए। इस मौके पर आशुतोष, हरीश दत्त शर्मा, नमिता, संगीता कुमारी, पुजा गुप्ता, दीपक कश्यप, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed