{"_id":"5af600254f1c1bdb408b494c","slug":"11526071333-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू जिन्ना प्रकरण 11 सर कैसे दें परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू जिन्ना प्रकरण 11 सर कैसे दें परीक्षा
Updated Sat, 12 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएम सर... 12 मई से विश्वविद्यालय में परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। आंदोलनरत छात्र दो मई को एएमयू में हिंदूवादियों द्वारा किये गए बवाल के लिए हमें ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मुझे कई साथियों से पता चला है कि वे कह रहे हैं कि परीक्षा देने तो आएंगे, तब उन्हें देखेंगे। बताइये मैं और मेरे दो अन्य साथी कैसे परीक्षा दें...। हमें सुरक्षा मुहैया करायी जाए।
यह दुखड़ा एएमयू में मास्टर आफ फाइनेंस के अंतिम वर्ष के छात्र विक्रांत जौहरी ने शुक्रवार को डीएम के समक्ष रोया। उसने बताया कि दो मई को हुए बवाल के लिए उसे तथा उसके साथी अजय सिंह एवं निशिथ शर्मा को जिम्मेदार माना जा रहा है। जबकि हमारा उस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
कृपया प्राक्टर एवं एसपी सिटी से बात कर उन्हें हमारी सुरक्षा के लिए निर्देशित करें ताकि हम परीक्षा दे सकें। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि कुछ लोग उनसे मिले थे और परीक्षा के दौरान सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
चूंकि यह विश्वविद्यालय का आंतरिक मामला है। अत: इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। हालांकि विक्रांत जौहरी ने डीएम के प्राक्टर से बात करने एवं एसपी सिटी के माध्यम से सुरक्षा मुहैया कराये जाने का दावा किया।