{"_id":"5aeccb3e4f1c1b6e098b8054","slug":"11525467966-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"04 डीएम से मिले माइनारिटी कमीशन के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
04 डीएम से मिले माइनारिटी कमीशन के चेयरमैन
Updated Sat, 05 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू प्रकरण को लेकर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन मो. मुबीन एवं कोर्ट मेंबर का चुनाव लड़ चुके मो. यासिर ने डीएम से मुलाकात की। उन्हाेंने दो मई को हुए हिंदूवादी नेताओं और एएमयू छात्रों के बीच टकराव मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।
कहा कि पुलिस ने जिस तरह रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे छात्रों को रोका और लाठीचार्ज किया, उससे छात्रों की भावनाएं आहत हुई हैं। हमें जिन्ना से कोई लगाव नहीं है।
उनकी तस्वीर एएमयू कोर्ट मेंबर के तौर पर लगी हुई है। इसे लेकर छात्रों पर जिन्ना परस्त होने तक का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
छात्रों के साथ पक्षपातपूर्ण बर्ताव करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके साथ छात्र नेता रमीज, मो. आसिफ आदि मौजूद थे।