{"_id":"5a95b95f4f1c1be13b8b55f1","slug":"11519761759-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रोडवेज बस का न करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रोडवेज बस का न करें इंतजार
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
होली का त्योहार मनाने के लिए यदि आप अपने घर रोडवेज बस से जाने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान होने की आवश्यकता है। परिवहन निगम ने अपनी 80 प्रतिशत बसों को दिल्ली मार्ग पर दौड़ा रखा है। जबकि लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा का निगम के अधिकारियों को कोई ध्यान नहीं है।
मसूदाबाद एवं गांधी पार्क से लंबी दूरी के मार्गों पर कोई अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
गांधी पार्क बस स्टैंड से कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, नसीराबाद, बेबर, फर्रुखाबाद, हरदोई, बरेली, जलेसर एवं मसूदाबाद बस स्टैंड से मुरादाबाद, रामपुर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, जयपुर अजमेर, पलवल फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा, पलवल, फरीदाबाद के लिए बसें संचालित होती है।
विज्ञापन
होली के त्योहार को देखते हुए भी इन मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया है। तो होली पर इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना पड़ेगा। इसके साथ ही 80 प्रतिशत बसों का संचालन दिल्ली रूट पर करने के लिए हाथरस, कासगंज, आगरा एवं मथुरा के यात्रियों को भी परेशानी का सामना कराना पड़ेगा।
दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है। इसलिए इस मार्ग पर बसें ज्यादा चलाई जाती हैं। दिल्ली से अलीगढ़ आने के बाद यात्रियों की संख्या के हिसाब से अन्य मार्गों पर बसों को दौड़ाया जाएगा। सभी बसों के चक्कर बढ़ा दिए हैं। चालक-परिचालक ज्यादा काम करें, इसलिए मुख्यालय से प्रोत्साहन स्कीम भी लागू की गई है।
- अतुल त्रिपाठी, आरएम