फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सीएम योगी कर सकते हैं नुमाइश का उद्घाटन

सीएम योगी कर सकते हैं नुमाइश का उद्घाटन

Sat, 23 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी कर सकते हैं नुमाइश का उद्घाटन
सीएम योगी कर सकते हैं नुमाइश का उद्घाटन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

20 जनवरी से लगने वाली नुमाइश को लेकर तैयारियां और तेज हो गई है। इस बार की नुमाइश के उद्घाटन के लिए सीएम योगी को बुलाने की तैयारी है। उद्घाटन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हवाई जहाज से पुष्प वर्षा है। भोजपुरी लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम तय हो गया है। वह दो फरवरी को आ रही हैं। इसके साथ ही पहली बार हाट बैलून से लोग शहर का नजारा आसमान से देख सकेंगे।

नुमाइश प्रभारी एडीएम सिटी ने बताया कि 20 जनवरी से शुरू हो रही नुमाइश के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही सीएम कार्यालय भेज दिया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हवाई जहाज से पुष्प वर्षा भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार महानगर वासियों को आसमान से शहर दिखाने के लिए हाट बैलून भी लाने की तैयारी है। इसके लिए विभिन्न कंपनियों से बातचीत चल रही है। इस बैलून को उड़ाने के लिए सारसौल और स्पोर्ट्स स्टेडियम में से एक जगह जल्द ही फाइनल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक मात्र दो फरवरी को भोजपुरी की सुप्रसिद्घ लोकगीत गायक मालिनी अवस्थी की नाइट फाइनल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दरबार हाल के पास लगने वाली आर्ट गैलरी की जिम्मेदारी एसीएम द्वितीय रेनू सिंह को सौंपी गई है। इसमें बुक फेयर के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी, फोटो गैलरी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बार ड्राइंग की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। हालांकि अभी तक प्रतियोगिता का शीर्षक पर विचार नहीं हुआ है। इसके अलावा अपोलो सर्कस और डायनासोर पार्क आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed