{"_id":"5a173b8a4f1c1b001c8b49d8","slug":"11511472010-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में रोडवेज से कुचलकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में रोडवेज से कुचलकर छात्रा की मौत
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस से कुचलकर छात्रा की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी पार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर ब्लाक के पास साइकिल सवार छात्रा कंचन को मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि परिचालक भाग गया। वहीं बुधवार शाम गंगीरी में बोलेरो की टक्कर से घायल बुग्गी सवार सोरन सिंह की अस्पताल में मौत हो गई।
दूध का काम करने वाले किसान मुकेश कुमार की 15 वर्षीय बेटी कंचन डीएवी गर्ल्स इंटर कालेज में 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार को वह साइकिल पर सुरेंद्र नगर को कोचिंग के लिए निकली थी। धनीपुर ब्लाक के सामने बस ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, गंगीरी थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर निवासी 45 वर्षीय सोरन सिंह बुधवार शाम बुग्गी में सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो लेकर चालक भाग गया। परिजनों ने सोरन को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।