{"_id":"59eba95b4f1c1bca678b6b36","slug":"11508616539-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... अधिकारी भाजपा नेताओं के साथ रहे तो चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... अधिकारी भाजपा नेताओं के साथ रहे तो चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर अधिकारी भाजपा नेताओं के साथ
रहे तो चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा के विधायक व नेताओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सराय लवरिया में आयोजित काली मां की रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई है। एसएसपी भाजपा का साथ दर्शाने की कोशिश न करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पूर्व निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के आला अधिकारी नेताओं के साथ समारोह में भाग न लें। तो ऐसा क्यों किया गया..? इससे निकाय चुनाव की पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह लगता है। आम जनता में यह भ्रम पैदा होता है कि पुलिस प्रशासन भाजपा का पक्ष लेकर पक्षपात करेगा। अगर इन परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ तो चुनाव आयोग को इसकी शिकायत भेजी जाएगी।
सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूल में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ पुस्तकों का वितरण किया था। ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी संविधान की रक्षा न कर अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा नेताओं की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता बन चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि थाना देहली गेट के मोहल्ला एडीए कॉलोनी में गरीबों की 30 झुग्गियाें में रोजी रोटी का साधन व कपड़े जलकर राख हो गए हैं। यहां पर जिले का कोई आला अधिकारी नहीं पहुंचा, क्योंकि उन पर गरीबों के घरों को जलाते हुए देखने के लिए वक्त नहीं था। अमीरों के घर में दावत खा रहे थे।
आज उन गरीबों पर न रोजी है, न रोटी है और न पहनने को कपड़े हैं। जिलाधिकारी पीड़ितों को एक-एक लाख रुपया की आर्थिक सहायता दें। जिससे पीड़ित परिवार रोटी खा सकें। उन्होंने कहा कि वह खुद भी पीड़ितों की मदद कराएंगे।