{"_id":"59e51e124f1c1bc1678b60af","slug":"11508187666-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसी ज्वैलर्स व नक्षत्र ज्वैलर्स के यहां मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसी ज्वैलर्स व नक्षत्र ज्वैलर्स के यहां मिलीं अनियमितताएं
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
पीसी ज्वैलर्स व नक्षत्र ज्वैलर्स के यहां मिलीं अनियमितताएं
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के नामचीन पीसी ज्वैलर्स, सोनी ज्वैलर्स एवं डायमंड व्यवसायी नक्षत्र ज्वैलर्स अनियमितताओं के मामले में फंस गए हैं। यही नहीं स्टेशन रोड स्थित पीटर इंग्लैंड शोरूम में रुमाल एवं पैंट की पैकिंग की जांच में दोनों वस्तुएं घोषित नाप से छोटी पाई गई हैं। सोमवार को विधिक माप विभाग की टीम की जांच में इसका खुलासा हुआ है।
वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि समद रोड सेंटर प्वाइंट स्थित पीसी ज्वैलर्स के यहां जांच में तौल मशीनें तो सही पाई गईं, लेकिन मशीन की जांच के लिए पर्याप्त बांट नहीं मिले।
मैसर्स सोनी ज्वैलर्स की तौल मशीन का सत्यापन नहीं पाया गया, तो हीरे के कारोबारी नक्षत्र ज्वैलर्स के यहां तो तौल मशीन ही नहीं मिली। बताते चलें कि आभूषण सहित किसी भी पूर्व पैकेज के विक्रेता के लिए अनिवार्य है कि वह अपने परिसर में उचित क्षमता की इलेक्ट्रानिक तौल मशीन रखे। ताकि संदेह की स्थिति में उत्पाद के भार की जांच की जा सके। मशीन के साथ नियत बांट भी रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इसी क्रम में रेडीमेड गारमेंट्स के नाम विक्रेता स्टेशन रोड स्थित पीटर इंग्लैंड के शोरूम की जांच में रुमाल का साइट दो सेमी कम मिला तो पतलून का वेस्ट साइज छह इंच कम पाया गया। यह दंडनीय अपराध है। सभी के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के प्राविधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। टीम में वरिष्ठ निरीक्षक राम सुंदर अकेला समेत अन्य अफसर शामिल थे।