{"_id":"59e51e0c4f1c1bca678b6227","slug":"11508187660-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का बोनस मिलने पर सफाईकर्मियों की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार का बोनस मिलने पर सफाईकर्मियों की हड़ताल स्थगित
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार का बोनस मिलने पर सफाईकर्मियों की हड़ताल स्थगित
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
दीपावली से पूर्व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों सहित अन्य संवर्ग के कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है। पांच हजार रुपये का बोनस लेेने के बाद ये हड़ताल खत्म हुई है। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लालाराम और महामंत्री सुनील टूंडा ने इस फैसले के बाद नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को धन्यवाद दिया।
सोमवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, सहायक लेखाधिकारी अखिलेश तिवारी, नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लालाराम, महामंत्री सुनील टूंडा, कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष रॉबिन केला, महामंत्री मानवेंद्र बघेल के बीच बातचीत हुई थी। हरेक कर्मचारी को पांच हजार रुपये बोनस देने की बात तय होने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई।