{"_id":"59b842c24f1c1be97f8b670c","slug":"11505247938-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिस रोड पर अफगानी युवती से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरिस रोड पर अफगानी युवती से लूट
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरिस रोड पर अफगानी युवती से लूट
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके में लगातार धमाचौकड़ी मचा रहे बदमाशों ने मंगलवार सुबह-सुबह मैरिस रोड पर अफगानी युवती को लूट लिया। वाकया उस समय हुआ, जब युवती एक सैलून फ्रेंचाइजी में रोजाना की तरह जॉब के लिए जा रही थी।
खबर पर इलाका पुलिस भी पहुुंच गई और उसका साथी स्टाफ व फ्रेंचाइजी मालिक भी आ गए। फिलहाल पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मगर बदमाश युवती का पासपोर्ट व शरणार्थी आईडी कार्ड ले गए हैं। इस कारण उसके सामने अधिक परेशानी आ गई है। फिलहाल युवती ने अपने साथियों की मदद से दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास से भी संपर्क स्थापित कर लिया है।
अफगानिस्तान के काबुल की रहने वाली युवती हिलामे अब्दुल जौहर व उसके साथ कुछ अन्य अफगानी साथी सेंटर प्वाइंट समद रोड स्थित नामचीन सैलून फ्रेंचाइजी में जॉब करते हैं। यह लोग डेढ़ माह पहले ही फ्रेंचाइजी द्वारा बतौर ब्यूटीशियन एक्सपर्ट व मेल ट्रेनर यहां भेजे गए हैं।
विज्ञापन
यह सभी लोग मैरिस रोड होटल मैलरोज इन के बराबर स्थित नंदनी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। वाकया मंगलवार सुबह करीब 7 बजे का है, जब हिलामे रिक्शे में सवार होकर सैलून फ्रेंचाइजी जा रही थीं।
तभी मैरिस रोड एलआईसी बिल्डिंग के बराबर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक उसका पर्स लूट ले गए। हालांकि बदमाशों ने उस बड़े बैग पर भी हाथ मारा, जिसमें ड्रेस आदि सामान रखा था। मगर वह भारी होने के कारण बच गया, जबकि पर्स बदमाश ले गए। इस पर महिला दंग रह गई। शोर मचाया तो पब्लिक एकत्रित हो गई।
बाद में पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना पर पीआरवी, क्वार्सी पुलिस के अलावा उसका साथी स्टाफ, फ्रेंचाइजी मालिकान आदि पहुंच गए। हिलामे के अनुसार पर्स में उसका पासपोर्ट, शरणार्थी आईडीकार्ड, मोबाइल और करीब 22 हजार रुपये रखे थे।
इस संबंध में क्वार्सी पुलिस को लिखित तहरीर दे दी गई है। साथ में युवती ने साथियों की मदद से दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास से भी संपर्क कर पासपोर्ट व शरणार्थी आईडी कार्ड लूट की सूचना दे दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है, जिसके आधार पर मुकदमे आदि की कार्रवाई की जा रही है।
- इस तरह के मामले में युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लूटा गया, माल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। रहा सवाल उसके पासपोर्ट व शरणार्थी आईडी कार्ड के लुटने का तो उन्हें खुद दिल्ली में एंबेसी को सूचना देनी होगी।
-अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी