फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

Sat, 02 Sep 2017 01:37 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

ईद उल अजहा यानी बकरीद आज हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी। मुख्य नमाज शाहजमाल ईदगाह में होगी। शहर मुफ्ती खालिद हमीद नमाज के दौरान तकरीर करेंगे। बू अली शाह, ऊपरकोट जामा मस्जिद, एएमयू जामा मस्जिद, जमालपुर मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी।

शुक्रवार को शहर मुफ्ती ने जुमे की नमाज के बाद कहा कि कुर्बानी देने वाले लोग इस बात का खास ख्याल रखें कि किसी भी सूरत में आपके आसपास के मोहल्ले के पड़ोसी हमवतन भाई-बहन को दिक्कत न हो। नमाज के बाद अपने बुजुर्गों को याद करें। शहर मुफ्ती शांति कमेटी के सदस्यों और अन्य प्रबुद्धजनों के साथ नई ईदगाह शाहजमाल पहुंचे और नमाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं आज सुबह पांच बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इधर, बकरीद को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। शुक्रवार को ही ईदगाह को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। ईदगाह सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। नगर निगम ने भी सफाई, पेयजल व्यवस्था और कुर्बानी के अवशेषों को उठवाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों की विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। तय हुआ कि शाहजमाल स्थित ईदगाह का गेट कड़ी सुरक्षा में सुबह ईद की नमाज से पहले ही खोला जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस बल के साथ ही आरएएफ और पीएसी को भी लगाया गया है। नगर निगम सफाई के बाद चूना डलवाएगा। शहर को पहले ही छह जोन में बांट दिया गया है और प्रत्येक जोन का एक प्रभारी तैनात किया गया है। तीन दिन तक कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेगा।

कड़ी सुरक्षा में हुई जुमे की नमाज
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुल्क में अमन के लिए दुआ की गई। इस दौरान फोर्स तैनात रही। असामाजिक तत्व किसी प्रकार की बाधा न पहुंचाएं, इसके लिए आरएएफ ने माल गोदाम तिराहे से लेकर ऊपरकोट तक फ्लैग मार्च निकाला।


प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। बता दें कि रक्षाबंधन पर रेलवे रोड पर सुरेश कचौड़ी वाले ने दो भाइयों वसीम और आशू की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। जिसके बाद जुमे की नमाज के बाद ऊपरकोट पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसीलिए शुक्रवार को पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed