{"_id":"594ec25b4f1c1b95678b467f","slug":"11498333787-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी टीटी बनकर यात्रियों की टिकट चेक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी टीटी बनकर यात्रियों की टिकट चेक की
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी टीई बन ईएमयू में की मुसाफिरों की टिकट चेक
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
ईएमयू पैसेंजर में फर्जी टीई बनकर अवैध बसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। तीन अभियुक्त ट्रेन में मुसाफिरों की टिकट चेक कर रहे थे। टिकट में खामियां मिलने पर पांच सौ रुपये जुर्माने की धमकी देकर डरा धमका रहे थे।
इसकी जीआरपी के एक सिपाही को सूचना मिलने पर उसने एक युवक को दबोच लिया और थाने ले आया। बाद में आरोपी युवक के साथी भी थाने आ पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हुए तीनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
वाकया शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच का है। प्लेटफार्म नंबर छह से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली ईएमयू में तीन से चार अभियुक्त चढ़े। वह पीछे की ओर से ट्रेन में बैठे मुसाफिरों की टिकट चेक करते हुए आगे की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
एक अभियुक्त ट्रेन में यह आवाज लगाते हुए चल रहा था कि सभी अपनी-अपनी टिकट हाथ में ले लें, टिकट न होेने पर पांच सौ रुपये निकाल लें। कई दिनों से इस ट्रेन में शिकायत मिल रही थी।
आज किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। इससे भयभीत मुसाफिरों ने अपनी-अपनी टिकट हाथ में ले ली, जिसे फर्जी टीई बनकर आए अभियुक्तों ने चेक भी किया। इसकी जानकारी एक जीआरपी के सिपाही को मिली।
वह दौड़ता हुआ ट्रेन के पास पहुंचा और धीरे-धीरे उन अभियुक्तों तक पहुंच गया। सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया, इनमें से दो अभियुक्त भाग निकले, लेकिन एक अभियुक्त सिपाही के हत्थे चढ़ गया।
ट्रेन में बैठे मुसाफिर वीरेंद्र ने बताया कि अभियुक्त अपने आप को टीई बताते हुए टिकट चेक रहे थे, विरोध करने पर थाने ले जाने की धमकी दे रहे थे। वहीं मुसाफिर संगीता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रही हैं।
उन्होंने अभियुक्तों से जब उनका परिचय पत्र मांगा तो वह उनसे बदसलूकी करने लगे। सिपाही अभियुक्त को लेकर थाने पहुंचा, जहां बाद में उसके दो और साथी पहुंच गए।
वहीं जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हुए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। जीआरपी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि भूपेंद्र निवासी राम नगर गाजियाबाद, राहुल निवासी गढ़ी पिकरोर निवासी गाजियाबाद व अंकित कुमार निवासी संजय कालोनी थाना बन्नादेवी की नई बस्ती में अपनी ननिहाल में आए थे।
तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी, जो मुसाफिरों से अभद्रता कर रहे थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।