{"_id":"594eacb44f1c1bd45b8b4769","slug":"11498328244-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस। शहर के बागमूला चौराहा पर 11वीं के एक छात्र ने शनिवार की रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि अभी छात्र की खुदकुशी का कारण पता नहीं लग पाया है। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस छात्र के शव को कब्जे में लेने के लिए उसके घर पहुंच गई थी। घर में मातम पसरा हुआ था। अपने लाडले के जाने के गम से परिजन सदमे की हालत में थे।
बागमूला निवासी 17 वर्षीय अतुल पुत्र स्वर्गीय नानकचंद्र के पिता का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। सदर कोतवाली के एसएसआई गजराज सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को अतुल का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को आनन-फानन घर ले गए। वहां परिजनों का करुण-क्रंदन शुरू हो गया। जिला अस्पताल से इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी गई। हाथरस गेट से यह सूचना वायरलेस पर प्रसारित की गई तो उसके बाद सदर कोतवाली की पुलिस टीम मृतक के घर रवाना हो गई थी। एसएसआई ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृत्यु के कारणों की छानबीन की जा रही है।