{"_id":"593c5a794f1c1b184d8b4644","slug":"11497127545-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंच रहे बिजली बकाएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंच रहे बिजली बकाएदार
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं पहुंच रहे बकाएदार एकमुश्त समाधान के लिए
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना में आधे बकाएदारों का पंजीकरण ही नहीं हुआ। ब्याज रहित बकाया जमा करना दूर की बात है।
15 जून को एकमुश्त समाधान योजना समाप्त हो रही है। ऐसे में एमडी ने स्थानीय अधिकारियों को पंजीकरण बढ़ाने और अधिकाधिक बकाएदारों से धनराशि जमा कराने का निर्देश दिया है।
विद्युत विभाग के बकाएदारों के लिए हर वर्ष एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में योजना लागू की गई ताकि अधिकाधिक संख्या में विद्युत बकाया वसूल हो सके।
पांच जून को यूपी पावर कॉरपोरेशन के एमडी विशाल चौहान की ओर से समस्त वितरण खंड के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजकर एकमुश्त समाधान योजना में पचास फीसदी ही पंजीकरण पर खेद जताया।
विज्ञापन
बचे समय में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक कैंप लगाकर लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता वितरण बी एस गंगवार कहते हैं बकाया वसूली के लिए जो भी संभव प्रयास होगा वह किया जा रहा है।
इसके बाद भी अगर कोई अपना बकाया अदा नहीं करता है तो 15 जून के बाद अभियान चलाकर बिजली चोरी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राकेश गुप्ता होंगे मुख्य अभियंता
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नए मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता होंगे। वह बीएस गंगवार का स्थान लेंगे। मुख्य अभियंता बीएस गंगवार का स्थानांतरण लखनऊ में निदेशक पद पर हो गया है।
राकेश गुप्ता झांसी में शहरी वितरण मंडल नगर के अधीक्षण अभियंता रहे हैं। 10 महीने पहले ही उनका मुख्य अभियंता पद पर प्रमोशन हुआ है। कहा जा रहा है कि वह सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।