{"_id":"6091ab9a8ebc3ee1c14e8c01","slug":"1142-beds-in-covid-hospitals-admitted-only-577-patients-city-office-news-ali2624609147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पतालों में 1142 बेड... भर्ती सिर्फ 577 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पतालों में 1142 बेड... भर्ती सिर्फ 577 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण कोविड अस्पतालों के बाहर मरीजों की कतार है। कोविड अस्पतालों में कुल 1142 बेड में से 350 बेड नॉन कोविड हैं। दरअसल, नॉन कोविड बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होती है। यदि यहां पर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुचारू रहे तो जिले में काफी हद तक बेड की समस्या से निपटा जा सकता है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कुल 1142 बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए निजी व सरकारी अस्पतालों में हैं। मंगलवार सुबह तक 493 एक्टिव केस व 84 नए संक्रमित भर्ती मरीजों को मिलाकर 577 बेड भरे हुए थे। जिले में कुल 565 बेड बचे।
इनमें से 205 बेड चंडौस, खैर व छेरत सीएचसी के बंद अस्पतालों के हैं। चक्रानुक्रम में प्रोटोकॉल के साथ यह अस्पताल चलाए जाते हैं। शेष 360 बेडों में से लगभग 350 बेड नॉन कोविड हैं, जो कागजों पर तो दर्शाए जा रहे हैं लेकिन इन बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमओ डॉ. भानु प्रताप सिंह कल्याणी ने बताया कि खैर व छेरत व चंडौस सीएचसी में लगभग 205 बेड के अस्पताल हैं, जो अभी बंद चल रहे हैं। दीनदयाल अथवा अन्य अस्पतालों में बेड तो हैं, लेकिन वह नॉन कोविड हैं। वर्तमान में मरीजों को ऑक्सीजन वाले बेड की सुविधा चाहिए है।
इसीलिए निजी और सरकारी अस्पतालों में बेड मुश्किल से मिल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों को नॉन कोविड बेड हटाने के निर्देश दे दिए हैं, जिससे लोगों में असमंजस का माहौल खत्म हो सके। जिले के मरीजों के उपचार के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
मंगलवार को प्रशासन द्वारा इकट्ठा किए गए सरकारी आंकड़े
अस्पताल कुल बेड एक्टिव केस भर्ती घर की छुट्टी
जेएनएमसी 100 50 08 08
डीडीयू 362 230 47 46
एमएसएच अस्पताल 50 15 00 00
100 बेड अतरौली 160 65 09 06
छेरत सीएचसी 135 00 00 00
मंगलायतन 100 57 13 07
खैर सीएचसी 22 00 00 00
चंडौस सीएचसी 25 00 00 00
जीवन ज्योति 45 29 07 02
शेखर सराफ (रूसा) 15 15 00 00
वरुण 24 10 00 00
मिथराज 30 17 00 03
एसजेडी 40 00 00 00
वकार 34 05 00 00
नोट:- यह आंकड़े मंगलवार सुबह के हैं।