फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   होली पर 450 बसें यात्रियों के सफर को बनाएंगी सुगम

होली पर 450 बसें यात्रियों के सफर को बनाएंगी सुगम

Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
होली पर 450 बसें यात्रियों के सफर को बनाएंगी सुगम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पांच दिन बाद देश में होली का त्योहार है। होली पर राजधानी व अन्य शहरों में काम करने वाले लोग अपने घर आते हैं। ऐसे में रोडवेज विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस साल रोडवेज ने यात्री सुविधाओं को बढ़ाते हुए 450 से ज्यादा बसों को अलग-अलग रूट पर चलाने का निर्णय लिया है। इसमें सबसे ज्यादा बसें दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी।

होली के मद्देनजर रोडवेज ने इस साल साढ़े चार सौ से ज्यादा बसों को चलाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए आरएम जेडए नोमानी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। 17 मार्च से अधिकारियों की दिल्ली आनंद बिहार में ड्यूटी तय कर दी गई है। आठ-आठ घंटे की दो शिफ्टों में 6 कर्मचारी दिल्ली से अन्य जगहों पर यात्रियों को भेजने के लिए तैयार रहेंगे। इनमें दो सुपरवाइजर होंगे।
विज्ञापन


एआरएम फाइनेंस यूपी सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा बसें दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। वहां से यात्रियों की संख्या के अनुसार मथुरा, कानपुर, आगरा, एटा, कासगंज, अतरौली, बरेली आदि रूटों पर बस चलाई जाएंगी। रोडवेज के पास कुल 700 बसें हैं। इसमें 100 बसें अनुबंधित हैं। करीब 450 प्लस बसें संचालित करने का हमारा लक्ष्य है, जिससे त्योहार पर घर जाने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो। शनिवार की रात से ही यह स्कीम लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed