{"_id":"5c3f922ebdec22738f51e79b","slug":"111547670062-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: तीन विद्यालय नहीं लेकर गए उतर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: तीन विद्यालय नहीं लेकर गए उतर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
नौरंगीलाल जीआईसी नोडल सेंटर से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को तीन विद्यालय अपने तय समय के अनुसार नहीं लेकर गए हैं। इन तीनों को यहां से नोटिस जारी किया गया है। अब इनको 28 जनवरी के बाद ही कापियों का वितरण किया जाएगा। वहीं अब तक 179 परीक्षा केंद्रों में से 62 विद्यालयों को 50 प्रतिशत कापियों का वितरण हो चुका है। यह वितरण 28 जनवरी तक तहसीलवार ही चलेगा।
बता दें कि इन दिनों यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण नौरंगीलाल जीआईसी स्थित नोडल सेंटर से हो रहा है। प्रत्येक दिन तहसीलवार कापियों का वितरण किया जा रहा है। किस विद्यालय को किस दिन कापियां मिलेंगी।
यह भी इस बार सुनिश्चित कर सूची जारी की गई है। बुधवार शाम तक 65 विद्यालयों को कापियों का वितरण होना था, लेकिन इगलास के श्री सालिग्राम इंटर कालेज अनवरपुर व एसडीएस इंटर कालेज एन मिश्रिया हस्तपुर कापियों को नहीं ले गए हैं। वहीं खैर के रामेश्वर देवी स्मारक इंटर कालेज जरारा के संचालक ने भी तय समय समय में अपनी कापियों को प्राप्त नहीं किया है। कॉपी वितरण पटल सहायक ने बताया कि इन तीनों विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में डीआईओएस ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य समय से कापी प्राप्त करना सुनिश्चित करें।