{"_id":"5bde0fcabdec22698e6eb9f6","slug":"111541279690-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद मुलायम से मिले अलीगढ़ के सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद मुलायम से मिले अलीगढ़ के सपाई
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि 30 नवंबर तक बढ़ाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जोशखरोश से जुटें और पार्टी समर्थकों का एक-एक वोट बढ़वाएं। पार्टी के समर्थकों के वोट अगर कहीं काटे या कटवाए गए हैं तो उनको दोबारा से मतदाता बनवाएं। लोकसभा चुनाव में पूरी दमखम से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी यही काम है। इसको हल्के में न लिया जाए। लगभग एक साल बाद ये पहला मौका था कि जब पार्टी के जिला स्तरीय अखिलेश से मिलने के बाद मुलायम से भी मिले। इससे पहले अखिलेश के खेमे के नेता मुलायम से मिलने से बच रहे थे। जब से मुलायम और अखिलेश में दोबारा से नजदीकी हुई है तब ये मिलना जुलना पहली बार हुआ है।
शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। बैठक में अखिलेश ने भी सभी पदाधिकारियों को यही ताकीद की है। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और संरक्षक ने पार्टी की जनहित की नीतियों को दोबारा फिर से जनता के बीच प्रचारित करने, भाजपा शासन की खामियों को गिनाने को भी कहा है, जिससे पार्टी का प्रचार हो सके। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य आशीष राय ने मुलायम सिंह को भगवान श्री कृष्ण की एंटीक प्रतिमा भेंट की। मुलायम सिंह ने उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। यहां जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर बघेल, शान मियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।