{"_id":"5bb7bfb1867a55351e220402","slug":"111538768817-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश गौतम को 25 विधान सभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश गौतम को 25 विधान सभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में अलीगढ़ के नेता एवं कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करने जाएंगे। सांसद सतीश कुमार गौतम सहित तीन नेताओं को 6 लोकसभा क्षेत्र के 25 विधान सभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी मिली है।
केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सांसद सतीश कुमार गौतम मध्य प्रदेश गए हैं। उन्हेें 6 लोकसभा क्रमश: भोपाल शहर, भोपाल देहात, रायसैन, रायगढ़, विदिशा व सिहोर की 25 विधान सभाओं का चुनाव प्रचार का जिम्मा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपा गया है। सांसद के साथ प्रभारी के रूप में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रहेंगे।
इसके अतिरिक्त मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहेंगे। इन तीनों के नेतृत्व में 25 विधानसभाओं में संपूर्ण कार्य योजना के साथ आगामी चुनाव को संचालित किया जाएगा। सांसद सतीश कुमार गौतम ने बताया कि आने वाले समय में अलीगढ़ के प्रमुख कार्यकर्ताओं को भी पार्टी की योजनानुसार मध्य प्रदेश के चुनाव में प्रचार हेतु लगाया जाएगा।