{"_id":"5b7f0e3042c79246435d6f63","slug":"111535053360-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में अटल बिहारी वाजपेयी चेयर स्\nथापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में अटल बिहारी वाजपेयी चेयर स् थापित करने की मांग
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी चेयर या अनुसंधान केंद्र शुरू करने की मांग की है। यह मांग एएमयू के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं पूर्व छात्र डॉ. जसीम मोहम्मद ने कुलपति को पत्र लिखकर की है। साथ ही चेयर या केंद्र शुरू होने पर छात्रों को दो लाख रुपये छात्रवृत्ति के रूप में देने की पेशकश की है।
डॉ. जसीम का कहना है कि पूरा देश अटल बिहारी वाजपेयी को नमन कर रहा है। एएमयू द्वारा भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अटल बिहारी वाजपेयी एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप के पक्षधर थे।
उनके जीवन पर अनुसंधान करने की आवश्यकता है। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में डॉ. अंबेडकर चेयर एवं नेहरू चेयर स्थापित कर शोध किया जा रहा है। आज अटल बिहारी वाजपेयी की कविता, जीवन एवं कार्यशैली पर शोध की जरूरत है।
विज्ञापन
डॉ. जसीम मोहम्मद ने कुलपति से एएमयू एकेडमिक काउंसिल एवं एग्जीक्यूटिव काउंसिल में प्रस्ताव रखने की मांग की है ताकि अटल चेयर की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके। इसके साथ ही चेयर की स्थापना होने पर 2 लाख रुपये शोध छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में देने की पेशकश की है।