{"_id":"5afc99894f1c1b5b798b487e","slug":"111526503817-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एक नया बच्चा वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एक नया बच्चा वार्ड
Updated Thu, 17 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला अस्पताल में बीमार बच्चा मरीजों की संख्या बढ़ने और बच्चा वार्ड फुल होने को ध्यान में रखते हुए सीएमएस ने एक नया बच्चा वार्ड तैयार करवाया है। इसमें 20 बेड की क्षमता है। वार्ड में एयरकंडीशनर लगाने काम चल रहा है। जल्द ही इस वार्ड को शुरू कर दिया जाएगा।
जिला अस्पताल में कुल 225 बेड की क्षमता है। अस्पताल में एक बच्चा वार्ड है जिसकी क्षमता करीब 35 है। एक बेड पर अगर दो बच्चे हों तो भी करीब 70 बच्चों को भर्ती किया जा सकता है।
इसके बाद भी देखा जा रहा है कि बच्चों के लिए और बेडों की जरूरत पड़ रही है। बेडों के अभाव में बच्चों को वापस भेजे जाने की स्थिति बन रही थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीएमएस डॉ. रामकिशन ने एक खाली पड़े कमरे को बच्चा वार्ड बनाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
इसमें करीब20 बेड आ सकते हैं। एक बेड पर अगर दो बच्चों को भर्ती करें तो 40 बच्चों को भर्ती किया जा सकता है। इस वार्ड में एयरकंडीशनर लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही इस वार्ड का लोकार्पण विधायक संजीव राजा कर सकते हैं।