{"_id":"5af748474f1c1be4408b4d02","slug":"111526155335-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, हंगामा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, हंगामा काटा
Updated Sun, 13 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़।
जमालपुर के मौलाना आजाद नगर में एक राशन डीलर तीन महीने से इलाके में राशन नहीं बांट रहा है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार को राशन डीलर की दुकान पर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। स्थिति को देखकर राशन डीलर दुकान बंद कर भाग गया। बाद में इलाके के पार्षद ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझाया। जल्द ही राशन दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
जमालपुर मौलाना आजाद नगर वार्ड संख्या 50 में राशन डीलर सिद्दीक तीन महीने से क्षेत्रीय लोगों राशन नहीं दे रहा है। इलाके की रहने वालीं राशन उपभोक्ता शबनम, रुबीना, हाजिरा, अनीसा, कल्लो, नसीम, रिजवाना, हासिया, जेबा परवीन, शन्नो, शहनाज, खुशबू, हैरुननिशां, जैनब, बिल्कीस, नफीसा खातून, शबाना, मुन्नी, गुड्डी, नफीस खान आदि ने बताया कि यह राशन डीलर लोगों से कहता है कि कनेक्टिविटी नहीं आ रही है।
कभी कुछ कहता है। इसी बात से नाराज होकर शनिवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। डीलर के खिलाफ जमकर नारे लगाए। महिलाओं के तेवर देख राशन डीलर दुकान बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
मौके पर स्थानीय पार्षद पप्पू टाइगर पहुंचे और महिलाओं को समझाया कि जल्द ही उन्हें राशन दिलाने की व्यवस्था करायी जाएगी। पार्षद ने बताया कि कई महीने से राशन नहीं मिलने से इलाके के लोगों में आक्रोश है। राशन नहीं मिलने की शिकायत कई बार की है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि डीलर सिद्दीक पहले से ही जांच के दायरे में है और इसके वितरण की जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।