फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहर मुफ्ती की अपील की खबर पर आई चेहरे पर रौनक

शहर मुफ्ती की अपील की खबर पर आई चेहरे पर रौनक

Wed, 09 May 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शहर मुफ्ती की अपील की खबर पर आई चेहरे पर रौनक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में प्रदर्शन तो अक्सर होते रहे हैं और उन प्रदर्शनों में छात्र काफी संख्या में जुटते रहे हैं। मगर अर्से बाद शायद यह पहला मौका देखने को मिला कि मानव शृंखला बनाने के लिए मंगलवार को कई हजार छात्र-छात्रा एकजुटता संग धरनास्थल पर मौजूद हो गए।

जैसे ही यह खबर कैंपस से बाहर आई तो एएमयू इंतजामिया और पुलिस प्रशासन दोनों के ही हाथ पांव फूलते दिखे। मगर करीब पांच बजे से चंद मिनट पहले जैसे ही शहर मुफ्ती की अपील की खबर आई तो सभी के चेहरों पर रौनक लौट आई। इसमें शहर के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई और शहर को किसी बड़े झमेले में जाने से बचाया।
विज्ञापन


शाम पांच बजने में चंद मिनट पहले से ही बाब-ए-सैयद के बाहर छात्रों की गहमागहमी और तेज नारेबाजी शुरू हो गई थी। पुलिस एएमयू सर्किल से लेकर डीएम आवास तक काफी संख्या में मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की संख्या देखकर डीएम आवास पर आरएएफ की महिला टुकड़ी और एएमयू सर्किल पर महिला पुलिस को लगाया गया था। अंदेशा बस इसी बात का था कि अगर यह कैंपस से बाहर आए और किसी खुराफाती या असामाजिक तत्व ने कोई हरकत कर दी तो क्या होगा। इसके बाद क्या हालात होंगे, इसके अंदेशे भर से सभी परेशान थे।

इसी बीच एएमयू इंतजामिया के इशारे पर तमाम शिक्षकों को प्रशासनिक ब्लाक के बाहर उन्हें रोकने के लिए लगाया गया। मगर तभी शहर मुफ्ती का संदेश लेकर समाजसेवी गुलजार अहमद धरना स्थल पर पहुंच गए और संदेश पढ़े जाने के बाद अंदर से खबर आई कि कैंपस के अंदर ही मानव शृंखला बन रही है तो सभी ने राहत महसूस की।

जिद पर अड़े एक गुट से करनी पड़ी धक्का-मुक्की
छात्रों का जुलूस जब प्रशासनिक ब्लाक तक आया और यहां से आगे बढ़ने की बात छात्रों का एक गुट करने लगा तो उस वक्त पुलिस पूरी तरह से एएमयू सर्किल पर थी। इस बात की तैयारी थी कि यहां से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। मगर शिक्षकों ने प्रशासनिक ब्लाक से आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले गुट को वहीं रोक लिया और इस दौरान धक्का-मुक्की तक करनी पड़ी।


बड़ा सवाल..किसके इशारे पर आ रहे बाहरी
छात्रों के जुलूस व धरनास्थल पर मंगलवार को एएमयू से बाहरी युवकों की भारी भीड़ भी एक सवाल खड़ा कर रही है। आखिर यह किसके इशारे पर पहुंच रहे हैं। क्यों पहुंच रहे हैं। इसे लेकर खुफिया एजेंसियां काम करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed