{"_id":"5ae38fca4f1c1b3a0b8b6f19","slug":"111524862922-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक देहात की राशन की दुकानों पर लग जाएंगी ई पाश मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून तक देहात की राशन की दुकानों पर लग जाएंगी ई पाश मशीनें
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जून माह के अंत तक देहाती क्षेत्रों की राशन की दुकानों पर ई पाश मशीनें लग जाएंगी। अब तक देहात के उपभोक्ताओं के आधार कार्डों की फीडिंग पूरी न हो पाने के कारण अगले माह ई पाश मशीनें देहात की दुकानों पर लगाने का निर्णय टाल दिया गया है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद निवेदिता शर्मा ने लखनऊ में बुलाई गई प्रदेश के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट कहा कि 30 जून तक शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के आधार कार्डों की फीडिंग करा ली जाए।
बैठक में भाग लेकर लौटे जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान रिक्त पड़ी राशन की दुकानों की भी समीक्षा हुई। प्रमुख सचिव ने जल्द से जल्द रिक्त पड़ी दुकानों के मामले में निर्णय लेने को कहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि अनियमितता साबित होती है और दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की जरूरत लगती है तो यह कार्रवाई शीघ्र अमल में लाकर नए व्यक्ति को कोटेदार नियुक्त करने की प्रक्रिया की जाय। जून के अंत तक समूचे देहाती इलाके के कोटेदारों के यहां ई पाश मशीनों को स्थापित करा दिया जाए।
विज्ञापन
बताते चलें कि जनपद में कुल मिलाकर 1362 राशन की दुकानें हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 271 दुकानें हैं। इन सभी में ई पाश मशीनें पहले ही लगी हुई हैं। देहाती क्षेत्र में कुल 1091 राशन कोटेदार हैं। इनमें से धनीपुर ब्लाक की ईकरी एवं खानगढ़ी में ई पाश मशीनें पहले से ही लगी हुई हैं।
शेष 1089 दुकानों पर ई पाश मशीनें लगनी हैं। डीएसओ ने बताया कि देहात के राशन उपभोक्ताओं में से 75 फीसदी को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है। शेष को भी जल्द ही लिंक करा लिया जाएगा।