{"_id":"5abaaf7a4f1c1be93f8b53fa","slug":"111522184058-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री वार्ष्णेय मंदिर का पाटोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री वार्ष्णेय मंदिर का पाटोत्सव आज से
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बुधवार से श्री वार्ष्णेय मंदिर का 18वां पाटोत्सव शुरू हो जाएगा। ठाकुर जी सामूहिक दुग्धाभिषेक, श्री वासुदेव महायज्ञ, मनोहारी फूल बंगला व छप्पन भोग दर्शन, श्री सुंदर कांड पाठ आकर्षण का केंद्र होगा।
मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप व प्रवक्ता अनिल बजाज ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे कलश यात्रा से पाटोत्सव समारोह का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा दाऊजी मंदिर महावीर गंज से होते हुए मंदिर में पूर्ण होगी। 29 को सुबह 8:30 बजे से दुग्धाभिषेक होगा। 30 को दोपहर एक बजे से महिला कार्यक्रम होगा।
31 को दोेपहर एक बजे से श्री सुंदरकांड होगा। शाम सात बजे से भजन गायक भैया किशनदास सिरसा हरियाणा भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक अप्रैल को दोपहर एक बजे से बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
दो अप्रैल को सुबह 11 बजे वृद्घजन सम्मान समारोह, दोपहर एक बजे से भंडारा रात 10 बजे से रसिया दंगल होगा। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने वाले गुलाब चंद्र सुपाड़ी वाले, संजीव वैभव, दिनेश कुमार, पल्लव गुप्ता, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, बृजेश कंटक, पारस गुप्ता, विष्णु शेखर, गिरीश चंद्र, देवेंद्र वार्ष्णेय, धर्मेेंद्र कुमार, राजू गनपत, अलका गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।