{"_id":"5ab80e474f1c1beb3f8b4f48","slug":"111522011719-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी न जाम से निजात दिला पाए 'राजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी न जाम से निजात दिला पाए 'राजा'
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जरा याद करिए...एक साल पहले विधानसभा चुनाव में संजीव राजा ने विधायक बनने के लिए जनता से क्या-क्या नहीं वादे किए। महिलाओं को सुरक्षा दिलाने के साथ ही अपराधियों को जेल भेजवाने से लेकर महानगर को अवैध कट्टी और बदबू से छुटकारा दिलाने की बात कही थी। शहर को जाम, अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त कराने के वादे भी ‘राजा जी’ ने किए।
इन्हीं वादों के सहारे वह शहर के विधायक बने। एक साल हो गए। इन वादों की हकीकत देखिए। अवैध कट्टी और बदबू से तो फिलहाल तो राहत है, लेकिन जाम, अतिक्रमण और गंदगी से शहर को मुक्त करने के वादे पर संजीव राजा अभी तक खरे नहीं उतरे हैं। हालांकि शहर विधायक आज भी दावा करते हैं कि उन्होंने अपने विधायक निधि का पूरा उपयोग किया है और क्षेत्र में विकास कार्य जारी है।
विधायक निधि का पूरा उपयोग किया गया है। उसके अतिरिक्त भी दूसरे प्रयास से बहुत सारे कार्य हुए हैं। जाम, अतिक्रमण एवं गंदगी से संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। जाम एवं अतिक्रमण को लेकर जल्द ही कमिश्नर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना बनाएंगे। यातायात व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के साथ योजना बनाई गई है। उसके अच्छे परिणाम जल्द सामने आएंगे।
विज्ञापन
- संजीव राजा, शहर विधायक
कार्य..
- विधायक निधि के करीब 1.5 करोड़ रुपये से कार्य : क्षेत्र में सीसी मार्ग, नाली निर्माण कार्य, बाउंड्रीवाल, रेलिंग, सोलर लाइट आदि।
- महानगर के प्रमुख चौराहे पर विधायक निधि के करीब 20 लाख रुपये से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य ताकि अपराध रोकने में मदद मिले।
- विधायक रहते हुए एक साल में महानगर, जिला एवं प्रदेश के विकास से संबंधित करीब 69 प्रश्न विधानसभा में पूछे।
अन्य दावे...
- सार्वजनिक व धार्मिक आदि स्थलों पर 25 नए हैंडपंप लगे, 50 निर्माणधीन
- 900 से अधिक बंद हैंडपंपों की मरम्मत कराकर चालू कराना
- 350 से अधिक हैंडपंपों को रीबोर कराकर चालू कराना
- पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 18 किमी पाइप लाइन का निर्माण कार्य
- अमृत योजना के अंतर्गत छह हजार से अधिक लोगों को नि:शुल्क पेयजल कनेक्शन दिलाना
- कृष्णाधाम कॉलोनी, मथुरा रोड, मंगलधाम कॉलोनी, मेलरोज बाईपास, सराय कुतुब, होली चौक एवं नगला मसानी, लक्ष्मणपुरम में चार नए ट्यूबवेल का निर्माण
- सीडब्लूआर स्वच्छ जलाशय पेयजल क्षमता बढ़ाने का काम। गांधी पार्क 800 किलोलीटर, जलकर परिसर 900 किलोलीटर
- गांधीनगर में मिनी नलकूप का कार्य
- गूलर रोड पर जलभराव से मुक्ति के लिए शक्तिनगर पोखर पर पंपिंग स्टेशन का निर्माण
- मलिन बस्ती गिहारा नगर, कबीर नगर, अवतार नगर, भुजपुरा में विद्युतीकरण। आजादी के बाद पहली बार रोशनी पहुंचाने का दावा
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले करीब 1500 लोगों को नि:शुल्क विद्युत संयोजन प्रदान कराने में सहयोग
- करीब 200 लोगों के मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन
- जिला मलखान सिंह चिकित्सालय में स्वतंत्रता सेनानी वार्ड का पुनर्निर्माण
- इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरा, एसी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से
- जिला मलखान सिंह चिकित्सालय में रैन बसेरा चालू कराया
- अचल सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए 74.53 लाख रुपये स्वीकृत
- पर्यटन स्थलों में अचल सरोवर एवं खेरेश्वर मंदिर को शामिल कराना
- सैकड़ों विधवा महिलाओं को निराश्रित पेंशन व वृद्धा पेंशन दिलवाने में सहयोग
- श्रम विभाग द्वारा कैंप लगवाकर सैकड़ों मजदूरों का पंजीकरण
योगी सरकार के पूरे एक साल में शहर विस क्षेत्र में बमुश्किल दो तीन गलियों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा बहुत सा काम केवल बातों, भाषणों और कागजाें में हो रहा है। हकीकत देखें तो सपा सरकार में गोंडा रोड पर शुरू हुआ नाला निर्माण और पंपिग स्टेशन का 14 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रुकवा दिया गया, ये वही इलाका है। जहां हर बरसात में नाले में डूब कर बच्चाें की मौत होती है। इसमें तीन करोड़ की पहली किस्त मिली थी, भाजपा सरकार में काम बंद है। शहर के अधिकांश उद्योग-धंधे नोटबंदी और जीएसटी की मार से उबर नहीं पाए हैं। सीएम की त्वरित विकास योजना से शहर विस क्षेत्र में एक भी काम नहीं कराया गया। अगर किया गया है तो शहर विधायक संजीव राजा खुद ही बताते। जिन उपलब्धियों को उन्होंने पेश किया वह सरकार की नियमित योजनाओं का हिस्सा हैं। अलग से कुछ नहीं किया गया है। ये हाल तब है जब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से सत्तासीन है और अलीगढ़ से सभी सात विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और तमाम पदों पर भाजपा के नेता बैठे हैं।
- जफर आलम, सपा से पूर्व शहर विधायक और संजीव राजा के निकटतम प्रतिद्वंदी।